Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल

63

देवास। एबी रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के समीप स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 10.30 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जोरदार धमाकों से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है। धमाका इतना भीषण था कि सड़क तक मांस के लोथड़े उड़कर आ गए। वहीं कई शव भी सड़क तक उड़कर आ गए थे।

🚑 घायलों की स्थिति: 23 से अधिक लोग झुलसे, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका प्रकट की जा रही है। आधा दर्जन से अधिक श्रमिक 80 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं। पटाखा फैक्ट्री के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है और आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

🏥 राहत और बचाव कार्य: जिला अस्पताल से इंदौर और अमलतास रेफर

यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से अब तक 15 घायलों को रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को अमलतास और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

🔍 जांच के घेरे में फैक्ट्री: अज्ञात कारणों से लगी थी आग

हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत को भी भारी नुकसान पहुँचा है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें अब इस बात की जांच कर रही हैं कि आग लगने के असली कारण क्या थे और क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!