Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Virat Kohli Century: “एक दिन सब खत्म हो जाएगा…” केकेआर को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट?

24

RCB vs KKR के मुकाबले में विराट कोहली ने दुनिया को एक बार फिर से बतलाया कि क्यों वो चेज मास्टर कहे जाते हैं? क्यों रनों के गणित को सुलझाने में उनके जैसा कोई दूसरा नहीं है? KKR के खिलाफ पहला रन जब बना तो विराट ने उसे सेलिब्रेट भी किया. ये सेलिब्रेशन तो उन्होंने अपने पिछले दो डक से थोड़े गिरे मनोबल को उठाने के लिए मनाया था. लेकिन, उसके बाद जो उन्होंने किया उसने KKR की हार लिख दी. 193 रन के चेज में विराट ने अकेले 105 रन बनाए वो भी नाबाद. उन्होंने 58 गेंदों पर शतक पूरा किया.

🗣️ “एक दिन सब खत्म हो जाएगा”: मैच के बाद विराट कोहली का भावुक बयान

मुद्दा वो है जो विराट ने मैच के बाद कहा. विराट कोहली ने कहा कि एक दिन ये सब खत्म हो जाएगा, इसलिए मैदान पर अपना दिल और जान लगा देता हूं. अब सवाल है कि विराट कोहली ने RCB vs KKR मैच के बाद ऐसा क्यों और किसके लिए कहा? उन्होंने ये बात क्रिकेट और उससे अपनी मोहब्बत को लेकर कही. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक ऐसी चीज है, जिसे मैं सच में बेइंतहा प्यार करता हूं. इसके लिए मैदान पर फील्डिंग हो या बैटिंग मैं अपना दिल और जान लगा देता हूं.

❤️ क्रिकेट के प्रति अटूट प्रेम: हर पल का आनंद लेना चाहते हैं कोहली

विराट कोहली ने कहा कि वह मैदान पर बिताए हर दिन का भरपूर मजा लेना चाहते हैं और दबाव के हालात का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहते हैं, ताकि खुद को तसल्ली दे सकें. उन्होंने आगे कहा कि इतने सालों बाद भी मैं दवाब वाले सिचुएशन में परफॉर्म कर पा रहा हूं तो इसलिए क्योंकि मुझे इस गेम से प्यार है. मुझे बल्ले के बीच गेंद को हिट करना पसंद है. वो आनंद अभी भी मेरी बल्लेबाजी में बरकरार है और ये भगवान का आशीर्वाद ही है.

🏆 दबाव में शानदार प्रदर्शन: भगवान और प्रशंसकों का जताया आभार

विराट ने अपनी शानदार फॉर्म और फिटनेस का श्रेय अपने जुनून को दिया. उन्होंने कहा कि इतने लंबे करियर के बाद भी रनों की भूख कम नहीं हुई है. वह हर मैच को अपने आखिरी मैच की तरह खेलना चाहते हैं ताकि जब भी वह खेल को अलविदा कहें, उनके मन में कोई मलाल न रहे. केकेआर के खिलाफ उनकी यह पारी आईपीएल 2026 की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक गिनी जा रही है, जिसने आरसीबी के प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!