Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

दुमका में शिक्षकों की लगी ‘क्लास’! दक्षता परीक्षा में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

12

दुमकाः जरमुंडी ब्लॉक के सैकड़ों टीचरों ने प्लस टू हाई स्कूल, जरमुंडी में TNA ऑनलाइन एग्जाम दिया. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा राज्य में कार्यरत शिक्षकों में विषय अनुसार कितनी जानकारी कौन विषय में कौन शिक्षक रखता है, इसी की जांच को लेकर दक्षता परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन किया गया. अब शिक्षकों का विधिवत मूल्यांकन किया जाएगा और कमी के अनुसार उनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

पहले दिन लगभग 300 टीचरों ने भाग लिया

सरकारी स्कूलों में काम करने वाले टीचरों की क्वालिटी सुधारने और उनकी काबिलियत को परखने के लिए, ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों के टीचरों के लिए प्लस टू, हाई स्कूल, जरमुंडी में TNA एग्जाम कराया गया. पहले दिन करीब 300 टीचरों ने हिस्सा लिया.

तीसरी बार टीएनए परीक्षा का आयोजन

प्रखंड संसाधन सेवी लक्ष्मण राउत ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश पर पूरे राज्य में शिक्षकों की जांच के लिए तीसरी बार टीएनए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा से पूर्व शिक्षकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया था.

परीक्षा में कुल 60 प्रश्न

परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन है और इस दौरान शिक्षकों को कुल 60 प्रश्नों का उत्तर देना है. परीक्षा के आधार पर ही शिक्षकों की दक्षता जांच की जाएगी. वहीं शिक्षक अंसार आलम ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों की दक्षता जांच के लिए तीन दिनों तक आयोजित हो रहे तीसरे राउंड की टीएनए परीक्षा में प्रथम दिन की दोनों पालियों में लगभग 300 शिक्षकों ने भाग लिया. आगामी दो दिनों में सैकड़ों शिक्षक इस परीक्षा में शामिल होंगे.

शिक्षकों का टीएनए (TNA) दक्षता परीक्षा का ऑनलाइन किया गया आयोजन झारखंड सरकार की शिक्षा परियोजना द्वारा किया गया. शिक्षकों में विषय की कितनी जानकारी है और क्या सुधार होना चाहिए इसी को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत मूल्यांकन भी किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!