Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहाल

10

गुरदासपुर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 8वें दिन में प्रवेश कर गई है। शहर की सड़कें और नालियां तो बिल्कुल सफाई नहीं हो रही है, साथ ही घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण गुरदासपुर शहर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। लोग अपने घरों से कूड़ा लिफाफों में भरकर सड़क किनारे या गलियों के बाहर जमा कर रहे हैं, जिसके कारण गलियों के बाहर और सड़कों पर कूड़े के ढेर दिखने लगे हैं और दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं।

इसके कारण ट्रैफिक जाम भी लगने लगा है और हादसों का खतरा भी बना हुआ है। दूसरी ओर कूड़े के ढेरों से निकलने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अगर आने वाले दिनों में हड़ताल खत्म नहीं हुई तो हालात और खराब हो जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!