Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में ली आखिरी सांस

1

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे.

अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा. दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी

प्रतीक के निधन के बाद लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी. पुलिस ने प्रतीक यादव के फोन को अपने कब्जे में लिया. घर में किस परिस्थिति में थे पुलिस उसका विवरण लेगी. पारिवारिक सूत्र बता रहे हैं कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सुबह 4:55 पर घर में मौजूद लोगों ने अस्पताल को इस बात की जानकारी दी.

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है. प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि.

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटो-वीडियो शेयर करते थे.

2012 में हुई थी अपर्णा से शादी

बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपर्णा और प्रतीक ने साल 2012 में शादी की थी. यह उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में से एक थी. इसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!