Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने पर उठे सवाल

85

टीवी की दुनिया में ‘बालिका वधू’ की छोटी आनंदी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन, इस बार वजह कोई नया शो या फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला है. हाल ही में खबर सामने आई है कि अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंकॉक शिफ्ट हो गई हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल तेज हो गई. कई लोगों ने तो यहां तक सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या अविका अब भारतीय टीवी इंडस्ट्री छोड़ने वाली हैं? इसी बीच एक्ट्रेस ने खुद इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है.

30 सितंबर, 2025 को अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने शादी की थी और अब शादी के इतने महीनों बाद दोनों ने बैंकॉक में नया घर भी खरीद लिया है. हाल ही में अविका ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये फैसला उन्होंने मिलिंद के करियर को ध्यान में रखते हुए लिया. उन्होंने कहा कि बैंकॉक में उनके पति के लिए बेहतर अवसर हैं और यही वजह है कि दोनों ने वहां शिफ्ट होने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह अपने नए घर को पूरी तरह अपनी पसंद से सजा रही हैं और इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

करियर को लेकर की बात

हालांकि, विदेश शिफ्ट होने की खबर के बाद फैंस को लगने लगा था कि अविका अब टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना लेंगी. लेकिन, हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. अविका ने कहा कि उनका काम पहले भी उन्हें लंबे समय तक मुंबई से बाहर रखता था. कभी हैदराबाद, कभी राजमुंद्री और कभी दूसरे शहरों में शूटिंग के चलते वो लगातार ट्रैवल करती रही हैं. ऐसे में बैंकॉक शिफ्ट होने से उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह पहले की तरह टीवी और फिल्मों में काम करती रहेंगी.

खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी

दिलचस्प बात ये है कि अविका गौर जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 में भी नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और अविका इसका हिस्सा होंगी. इससे पहले भी वो खतरों के खिलाड़ी 9 में नजर आ चुकी हैं. अविका गौर ने ये भी कहा कि शादी के बाद वो और मिलिंद हमेशा एक-दूसरे के करियर को सपोर्ट करते आए हैं. उनके मुताबिक, जब वो अपने काम के लिए महीनों बाहर रहती थीं, तब मिलिंद ने उनका पूरा साथ दिया था. ऐसे में अब अगर उनके पति के लिए बेहतर मौके बैंकॉक में हैं, तो वो भी उन्हें पूरा सपोर्ट करना चाहती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!