Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर महिला से लूट; इलाके में फैली दहशत, पुलि... Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF न... Sandeep Pathak & Rajinder Gupta: सांसद संदीप पाठक और राजिंद्र गुप्ता को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब... Faridkot Youth Death in Canada: कनाडा में फरीदकोट के युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पह... Ludhiana Accident: लुधियाना में 'मौत का गोला' बना रुई से भरा ट्रक; धूं-धूं कर जलती आग ने मचाया तांडव... Sandeep Pathak Case: AAP छोड़ BJP में गए सांसद संदीप पाठक को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को ज... Cyber Fraud: फेसबुक मैसेंजर से बुना गया ठगी का जाल; मेडिकल स्टोर संचालक से 1.04 करोड़ की बड़ी लूट, ज... Kurukshetra News: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे युवक के साथ दर्दनाक हादसा; कार ने मारी टक्कर, 100 मीट... Ambala Development: अंबाला को मिली 2 ऐतिहासिक सौगातें; एयरपोर्ट और 1857 शहीद स्मारक बनकर तैयार, अब स... Crime News: कूड़ा चुनने के विवाद में महासंग्राम; लाठी-डंडे और गोलियां चलीं, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, ...

Ganga Waterways: अब मात्र 10 मिनट में गंगा पार करेंगे ट्रक; 4 दिनों में शुरू होंगे बड़े जहाज, जानें किन शहरों को होगा फायदा

2

विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त होने के बाद बढ़ी परेशानियों के बीच कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से टूटे संपर्क और वैकल्पिक मार्ग बंद होने से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है. जिला प्रशासन और शार्क शिपिंग कंपनी ने मिलकर गंगा पार भारी वाहनों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है.

दावा किया गया है कि अगले 4 दिनों के भीतर जहाज सेवा शुरू कर दी जाएगी. शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशक मो. अरशद ने नवगछिया के तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि कंपनी के चार मालवाहक जहाज कोलकाता बंदरगाह से चल चुके हैं. एक जहाज फरक्का पहुँच चुका है और 3 दिन में भागलपुर के कहलगांव घाट पर आ जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार, एक जहाज एक बार में 10 से 24 तक बड़े वाहन, जैसे ट्रक और हाइवा, लेकर नदी पार कर सकेगा. इससे अब भारी वाहनों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और महज 10 मिनट में गंगा पार कराई जाएगी.

इस व्यवस्था का फायदा सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगा. कोसी क्षेत्र के साथ-साथ सीमांचल के पांच से अधिक जिलों के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है. लंबे समय से बाधित माल ढुलाई फिर से सुचारु हो सकेगी.

नवगछिया व कोसी-सीमांचल क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, यह सेवा शुरू होने से बाजार में सामानों की किल्लत खत्म होगी और ढुलाई का खर्च भी कम होगा. जहाज के आने से न केवल आवश्यक वस्तुओं की किल्लत दूर होगी, बल्कि गिट्टी, बालू और भारी वाहन भी गंगा पार पहुंच सकेंगे.

गंगा पार के इलाकों में कंस्ट्रक्शन के काम पर बड़ा प्रभाव पड़ा है, वहीं डिपो में कालाबाजारी की शिकायत भी सामने आ रही है. ऐसे में इस सेवा से इन समस्याओं पर भी लगाम लग सकेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!