Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार

13

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अघोरिया बाजार स्थित ललित नारायण तिरहुत कॉलेज में चल रही स्नातक परीक्षा के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी रविशंकर कुमार को पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया. छात्रा ने युवक पर परीक्षा केंद्र में घुसकर जबरन हाथ पकड़ने, घसीटने, मारपीट करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

छात्रा का कहना है कि आरोपी पिछले तीन सालों से उसे परेशान कर रहा था. उसने कई बार शादी के लिए भी दबाव बनाया. इनकार करने पर वह निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका मोबाइल भी हैक कर लिया था. इतना ही नहीं, उसकी दो बार शादी तय हुई, लेकिन आरोपी ने लड़के वालों को निजी तस्वीरें दिखाकर दोनों रिश्ते तुड़वा दिए.

युवक ने खुद को बताया निर्दोष

घटना के दौरान छात्रा के शोर मचाने पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया. इसके बाद हल्की पिटाई कर उसे डायल-112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया. वहीं, गिरफ्तार रविशंकर कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि छात्रा ने ही उसे मिलने के लिए कॉलेज बुलाया था. उसका दावा है कि दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध था. युवक के मुताबिक, लड़की किसी दूसरे युवक से बात करने लगी थी, जिसका उसने विरोध किया.

‘आरोपी का मोबाइल जब्त कर जेल भेजा गया’

इसके बाद छात्रा ने उससे दूरी बना ली और झूठा केस दर्ज करा दिया. रविशंकर का आरोप है कि कॉलेज बुलाने के बाद छात्रा ने अपने दोस्तों से उसकी पिटाई करवाई और छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया. काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्र भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!