Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad Rail News: धनबाद रेल यार्ड का DRM ने किया निरीक्षण; ट्रैक सुरक्षा और विस्तार योजनाओं की समीक... Jharkhand Sports News: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल ने राजभवन ... Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़; धनबाद पुलिस... Sahibganj Crime: साहिबगंज में भारी मात्रा में गांजा बरामद; ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Jharkhand Sports: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल संतोष गंगवार ने... DSPMU Ranchi: विश्वविद्यालय का दर्जा तो मिला, पर बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे छात्र; जानें क्या ... Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र; CCTV इंस्टॉलेशन में बड़े भ्रष्टाच... Gas Tanker Accident: गैस टैंकर पलटने से हाईवे पर मचा हड़कंप; ड्राइवर घायल, आग लगने से लगा लंबा जाम Sahibganj Crime: साहिबगंज के पतना में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; बंद घर में बन रहे थे हथियार... Jharkhand Politics: आम जनता के मुद्दों पर BJP और JMM आमने-सामने; जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Bastar Development: बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचा बैंकिंग नेटवर्क; आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम

1

बस्तर: बस्तर संभाग में लगातार बैंक की नई शाखाएं खुल रहीं हैं. बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तर्रेम में भी बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुली है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसका वर्चुअल उद्घाटन किया. पिछले ढाई साल में बस्तर संभाग में खुलने वाली यह 31वीं नई बैंक शाखा है.

तर्रेम पहुंची बैंकिंग सेवाएं

ग्रामीणों ने तर्रेम में बैंक शाखा खुलने पर खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी सुविधा बताया. ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से न केवल बैंकिंग सेवाएं सुलभ होंगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी.

दंतेवाड़ा सुकमा में भी खुला बैंक

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. तर्रेम में बैंक शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही सभी आवश्यक सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी.इससे पहले भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दंतेवाड़ा-सुकमा जिले के सीमावर्ती जगरगुंडा क्षेत्र में बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया था.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर अब बदलाव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंच रही हैं. यह नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार कर रहा है.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है. ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलेगी-ओपी चौधरी, वित्त मंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग में बैंकिंग सुविधाओं के लगातार विस्तार को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं से आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा. युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार, वित्तीय गतिविधियों से जुड़ने में आसानी होगी.

बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक-विष्णु देव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में 31 नई बैंक शाखाएं

पिछले ढाई साल में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार हुआ है.

⦁ बस्तर जिले में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा बादेककलूर में है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शाखा जगदलपुर में है. इंडसइंड बैंक की शाखा धरमपुरा (जगदलपुर) में है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन सेंटर (RACPC) जगदलपुर में खोला गया है.

⦁ बीजापुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं बीजापुर और तर्रेम में हैं. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा पामेड़ में है. आईसीआईसीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक की शाखाएं बीजापुर में खोली गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मद्देड़ में खोली गई है.

⦁ दंतेवाड़ा जिले में एचडीएफसी बैंक की शाखा चेरपाल में है. आईसीआईसीआई बैंक की शाखा दंतेवाड़ा में, इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं दंतेवाड़ा और समलवार में, कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा परचेली में तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा काटेकल्याण में खोली गई है.

⦁ कांकेर जिले में एक्सिस बैंक की शाखाएं पनडोबिर और पाखांजूर में, बैंक ऑफ इंडिया की शाखा चरामा में और आईसीआईसीआई बैंक की शाखा भानुप्रतापपुर में खोली गई है.

⦁ कोंडागांव जिले में एक्सिस बैंक की शाखा फरसगांव में, बंधन बैंक की शाखा कोंडागांव में शुरू की गई हैं. नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा सोनपुर में और एचडीएफसी बैंक की शाखा कोहकामेटा में खोली गई है.

⦁ सुकमा जिले में एक्सिस बैंक की शाखा चिंतलनार में, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सुकमा में, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा सुकमा में, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा किस्टाराम में और इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं सुकमा और जगरगुंडा में शुरू की गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!