Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

Julana Traffic Police: जुलाना में पुलिस का कड़ा एक्शन; बिना कागजात दौड़ रहे 2 ‘जुगाड़’ ऑटो का 46,000 का चालान

14

जुलाना: जुलाना क्षेत्र में यातायात पुलिस दें अधूरे कागजात वाले व एक्सपायरी वाले वाहनों पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस द्वारा जुलाना में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मण्डी चौक पर वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा की गई।

ट्रिपल रीडिंग व अधूरे कागजात वाले वाहनों के चालान पुलिस द्वारा काटे गए। इस दौरान दो जुगाड़ी ऑटो को भी पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया है,जिनका 23-23 हजार का चालान काटा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारीगणों के आदेश पर 10 साल से ज्यादा डीजल वाहन व 15 साल से ज्यादा पेट्रोल वाहन जो एक्सपायरी में आ जाते हैं, उनको यातायात पुलिस द्वारा पकड़कर इंपाउंड किया जा रहा है। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

जुलाना यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जींद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जुलाना में आज 10 साल से ऊपर डीजल वाहन और 15 साल से ऊपर पेट्रोल वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जुलाना क्षेत्र में चौक चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो जुगाड़ी ऑटो को इंपाउंड किया गया है जिनका 23-23 हजार का चालान किया गया है, आने वाले दिनों में भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!