Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत?

80

दुर्ग: जिले के सेक्टर-6 स्थित साई मंदिर में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना को लगभग 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. इस मामले में लगातार जांच जारी होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

गार्ड को बंधक बनाकर हुई थी लूट

आपको बता दें कि 25-26 फरवरी 2026 की दरमियानी रात 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां तैनात गार्ड को बंधक बना लिया था. गार्ड से मारपीट भी की और इसके बाद आरोपियों ने मंदिर में रखे चांदी के सामान और दानपेटी को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था.

SSP भी मौके पर पहुंचे थे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. उस समय दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

जांच बढ़ी है लेकिन गिरोह की पहचान नहीं

मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक गिरोह की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है.

वहीं लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!