Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर

77

रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह मोड़ के पास सराफाकर्मी से लगभग 1 करोड़ रुपए के सोने चांदी के गहनों की लूट हुई है. बाइक सवार बदमाशों ने पहले सराफाकर्मी पर तलवार से हमला किया फिर एक करोड़ रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए हैं.

आंधी तूफान के बीच 1 करोड़ की लूट

खरोरा थाना अंतर्गत महावीर ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान है. इसका संचालन जैन परिवार करता है. महावीर ज्वेलर्स में टीकाराम शर्मा मैनेजर का काम करता है. मंगलवार शाम को मैनेजर टीकाराम शर्मा ब्रांच से जेवर लेकर खरोरा लौट रहा था, तभी शाम 7:00 बजे के आसपास आंधी तूफान की वजह से वह तिल्दाडीह मोड़ के पास रुका हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसके पास पहुंचे. उस पर तलवार से हमला किया और सोना चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. मैनेजर टीकाराम शर्मा ने इसकी शिकायत खरोरा थाने में दर्ज कराई.

बाइक सवार बदमाश फरार, नहीं चला पता

ग्रामीण एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने बताया कि मैनेजर ने लूट के आरोपियों की संख्या 2 से 3 बताई है. घायल मैनेजर का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की टीम जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है. बाइक सवार बदमाशों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!