Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और NDA की मिलेगी फ्री कोचिंग

69

रायपुर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख और टाइमटेबल जारी कर दिया गया है.

परीक्षा की तारीख और समय जानिए

तारीख 10 मई 2026 को परीक्षा आयोजित की गई है. इसमें ओएमआर (OMR) शीट भरने का समय सुबह 9.30 बजे से 10 बजे तक है. वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक परीक्षा होगी.

Prayas School admission

एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो विद्यार्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

योजना का उद्देश्य

प्रयास आवासीय विद्यालयों का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देना है. इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल (NEET), इंजीनियरिंग (JEE), सीए, क्लैट (CLAT) और एनडीए (NDA) के लिए विशेष कोचिंग देकर भविष्य के लिए तैयार करना है. छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 17 प्रयास आवासीय विद्यालय (Prayas Residential Schools) संचालित हैं. इसका संचालन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की ओर से किया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!