Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क... INDORE, पहले से ही अनाथ 88 गेंट्री, अब 70 नयी गेंट्री फिर तैयार, 200 करोड़ का नुकसान,7 सालों से नहीं...

Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

66

बालोद. जिले के डौंडी थाना इलाके में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. चोरहापड़ाव में रेलवे ट्रैक पर बुधवार तड़के ये घटना हुई. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने अपनी जान दी है. दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर पैसेंजर ट्रेन के सामने दोनों ने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

महज 16 और 20 साल के थे लड़का-लड़की

मृतकों की पहचान 16 साल की नाबालिग छात्रा लिलिसा उइके, निवासी ग्राम साल्हे और 20 वर्षीय युवक जितेश्वर तारम, निवासी कुम्हालोरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है और प्रेम प्रसंग के चलते उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

घर से लापता थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती मंगलवार से ही अपने परिजनों को बिना बताए घर से लापता थे, जिसकी तलाश परिजन अपने स्तर पर कर रहे थे. आज सुबह लगभग 4 बजे जब दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर ट्रेन गुजर रही थी, तभी चोरहापड़ाव के पास दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पास में मिली बाइक

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची डौंडी पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मुआयना किया, जहां पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली. इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. माना जा रहा है कि दोनों इसी बाइक से देर रात रेलवे ट्रैक तक पहुंचे होंगे.

ठोस कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या दोनों पर किसी तरह का सामाजिक या पारिवारिक दबाव था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!