Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

21

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जिला परिषद शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या मामले में मृतक शिक्षक की पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली. सरकारी नौकरी पाने के लालच और पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने पति की सुपारी देकर हत्या कराई. मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना भद्रावती पुलिस थाना क्षेत्र के घोड़पेठ परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास की है, जहां 2 मई की सुबह संदिग्ध अवस्था में 46 वर्षीय जिला परिषद शिक्षक रवींद्र कुलमेथे का शव बरामद हुआ था. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने देखा कि मृतक के गले में प्लास्टिक की थैली और उसके ऊपर सफेद दुपट्टा कसकर बांधा गया था, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ.

कैसे खुला पत्नी का राज?

पुलिस के अनुसार शव के पास में मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के आधार पर मृतक की पहचान गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील निवासी रवींद्र तुलसीराम कुलमेथे के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए भद्रावती पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने संयुक्त जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी 42 वर्षीय दीपमाला कुलमेथे से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की.

1 लाख रुपये में दी थी पति के हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपमाला अपने पति से कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान थी. नागपुर में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात वर्षा परचाके नामक महिला से हुई थी, जिसने उसे पति की हत्या कराने का सुझाव दिया. इसके बाद दीपमाला ने वर्षा परचाके, सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजीर अंसारी के साथ मिलकर करीब एक लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति के हत्या की साजिश रची.

ऐसे वारदात को दिया अंजाम

योजना के तहत 29 अप्रैल को दीपमाला ने अपने पति को दिघोरी में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में बुलाया. अगले दिन 30 अप्रैल को आरोपी सोनू कालोकर और नाजीर अंसारी कार लेकर पहुंचे. दीपमाला ने अपने पति को कार में बैठाकर आरोपियों के हवाले कर दिया. आरोपियों ने उसे घोड़पेठ के सुनसान इलाके में ले जाकर कार के भीतर ही गला घोंटकर हत्या कर दी.

सरकारी नौकरी की चाहत में कराई हत्या

पुलिस के अनुसार 1 मई को आरोपियों ने दीपमाला को फोन कर काम हो गया की सूचना दी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी कई वर्षों से अलग रह रहे थे और आरोपी पत्नी ने सरकारी नौकरी हासिल करने के उद्देश्य से पति की हत्या कराई.

पुलिस ने 3 मई को दीपमाला कुलमेथे और वर्षा परचाके को वरोरा से गिरफ्तार किया, जबकि सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजीर अंसारी को 4 मई की तड़के नागपुर से पकड़ा गया. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पंचनामा, कॉल डिटेल्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर यह स्पष्ट हो चुका है कि यह पूरी तरह पूर्व नियोजित सुपारी किलिंग थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!