Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Kawardha News: किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप, शादी के बंधन में बंधने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

14

कवर्धा: अपनी शादी का कार्ड बांटते बांटते किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष जेल पहुंच गया. कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त था. उसकी शादी 7 तारीख को तय थी और वह पूरे उत्साह के साथ कार्ड वितरण सहित अन्य तैयारियों में जुटा हुआ था.

रवि चंद्रवंशी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और बारात निकलने की तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया. पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दस वर्षों तक यौन शोषण किया.

युवती ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने साल 2016 से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. इस रिपोर्ट पर अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. रवि चंद्रवंशी को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है. रायपुर से विशेष टीम पहुंची थी- आशीष शुक्ला, डीएसपी कवर्धा

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!