Kawardha News: किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप, शादी के बंधन में बंधने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
कवर्धा: अपनी शादी का कार्ड बांटते बांटते किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष जेल पहुंच गया. कबीरधाम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त था. उसकी शादी 7 तारीख को तय थी और वह पूरे उत्साह के साथ कार्ड वितरण सहित अन्य तैयारियों में जुटा हुआ था.
रवि चंद्रवंशी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और बारात निकलने की तैयारी भी चल रही थी. इसी बीच मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया. पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई. युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दस वर्षों तक यौन शोषण किया.
युवती ने शुक्रवार को महिला थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने साल 2016 से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया. इस रिपोर्ट पर अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. रवि चंद्रवंशी को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है. रायपुर से विशेष टीम पहुंची थी- आशीष शुक्ला, डीएसपी कवर्धा
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.