Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्... JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की ... अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभ... Banana Farming Success Story: केले की खेती ने बदली किसान की तकदीर, आर्थिक तंगी दूर कर दिलाई समृद्धि ... Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश ... Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्ता...

Nursing Officer Death Case: नर्सिंग ऑफिसर की मौत का खुला राज! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की असली वजह

3

पंचकूला : शहर के सेक्टर- स्थित सिविल अस्पताल के आइसीयू वार्ड में रविवार रात महिला नर्सिंग आफिसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मृतका की पहचान प्रीति बेनीवाल (29) के तौर पर हुई है। प्रीति पंचकूला के सेक्टर-31 में परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से हिसार के गांव जुगलान की रहने वाली थी। प्रीति का भाई नितिन स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय पंचकूला में ही कार्यरत है। वहीं उसका दूसरा भाई आशीष चुनाव आयोग में सेवारत हैं। प्रीति की भाभी पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है।

सोमवार को पांच डाक्टरों के बोर्ड ने प्रीति का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में डा. कल्पना त्यागी, डा. निखिल, दीपक, ईएनटी की डा सुखदीप कौर और अस्पताल के पीएमओ डा. आरएस चौहान मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद प्रीति का परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रीति का मोबाइल फोन गायब
नर्सिंग आफिसर प्रीति बेनीवाल की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत से आधे घंटे पहले तक उसे स्टाफ ने मोबाइल पर व्यस्त देखा गया था, लेकिन मौत के बाद एकाएक उसका मोबाइल गायब हो गया। इससे आइसीयू व अस्पताल स्टाफ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस अब सीडीआर और मोबाइल की लास्ट लोकेशन के जरिए मामले को सुलझाने में जुटी है। वहीं, आइसीयू वार्ड में फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां पर बड़ी संख्या में एक्सपायरी इंजेक्शन मिले, जिन्हें टीम साथ ले गई है। बताया कि नर्स प्रीति की मौत हाथ में कैनुला इंजेक्शन लगाने से होने की बात सामने आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!