Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Jalandhar News: जालंधर के पॉश इलाके में मॉल के बाहर लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

13

जालंधर : जालंधर के मॉडल टाउन में सड़क किनारे पड़ी पेड़ की टाहनियां को लगाई आग ने भयानक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन की गोल मार्किट के पास मॉल के बाहर सड़क के किनारे पेड़ों की टहनियां आदि पड़ी थी। इस दौरान आग काफी भड़क गई और मॉल की दीवार पर लगे ए.सी. के आउटडोर तक पहुंच गई। इस आग के कारण दीवार पर लगे 6 के करीब ए.सी. के आउटडोर जल गए।

वहीं फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि आग किसने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसा हुआ है। ये भी खबर मिली है कि घटनास्थल के पास ही एक गाड़ी भी खड़ी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही गाड़ी का मालिक मौके पर पहुंचा और उसने गाड़ी हटाई जिस कारण वह बच गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!