Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Board Toppers: भागवताचार्य की बेटी ने 12वीं में हासिल किया दूसरा स्थान, 10वीं में अनमोल गोयल को 4... MP Board 12th Result: मुरैना की श्रुति बनीं आर्ट्स की टॉपर, माता-पिता के निधन के बाद स्कूल उठाएगा पढ... Mandla News: घर में मिले 795 कुत्तों के प्राइवेट पार्ट्स, मंडला में चल रहे इस खौफनाक 'खेल' की पूरी क... Ken-Betwa Link Project: 'चूल्हा बंद और चिता आंदोलन', जानें केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आदिवासियो... Indore News: कांग्रेस की 2 मुस्लिम पार्षदों ने 'वंदे मातरम्' गाने से किया इनकार, इंदौर पुलिस ने दर्ज... पुलिस से भाग रहे गांजा तस्करों की कार पलटी, अंधेरे में कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट देखने के बाद उठाय... Morena News: MP बोर्ड 12वीं में फेल होने पर छात्र ने खुद को मारी गोली, कोतवाल डैम पर की खुदकुशी Indian Politics: तीन दिन, 28 घंटे की चर्चा और सत्ता का नया समीकरण; क्या सच में बदल जाएगा भारतीय लोकत... IPL 2026: 'सब तितर-बितर कर दूंगा...', KKR की टीम और प्लेइंग-11 को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा ब...

Omar Abdullah vs Pakistan: “कोलकाता तो दूर, जम्मू भी नहीं पहुंच पाए”, उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को याद दिलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’

6

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (7 अप्रैल) को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कोलकाता तक पहुंचने की बात छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि वह पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान दिल्ली तक भी नहीं पहुंच सका था.

दरअसल ख्वाजा आसिफ ने बीते 4 अप्रैल को कहा था कि भविष्य में कोई भी संघर्ष सीमा के पास नहीं रहेगा और भारत के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकता है, उन्होंने कोलकाता को एक संभावित लक्ष्य के रूप में नामित किया था. उन्होंने एक फॉल्स फ्लैग साजिश की आशंका भी जताई थी, जिसमें उन्होंने बिना सबूत के दावा किया कि कुछ घटनाओं को आतंकवाद का रूप दिया जा सकता है.

‘भारत कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है तो…’

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर इस बार भारत कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कम से कम कोलकाता तो जरूर पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने ही आदमियों के जरिए या पाकिस्तानी लोगों के जरिए किसी को हिरासत में लेकर, कहीं शव रखकर और यह दावा करके कि वे आतंकवादी थे जिन्होंने ऐसा-ऐसा किया था, कोई झूठा अभियान चलाने की योजना बनाता है, तो पाकिस्तान इसे कोलकाता तक ले जाएगा.

‘देश की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए…’

इस बयान के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. मंगलवार मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूरको अभी एक साल भी नहीं हुआ है. उन्हें याद करना चाहिए कि उस समय उनकी क्या स्थिति थी. कोलकाता की बात तो छोड़िए, वे दिल्ली तक भी नहीं पहुंच पाए. किसी तरह जम्मू तक आए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि मुल्क की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए, कोलकाता पहुंचने का ख्वाब मुझे लगता है उन्हें भूल जाना चाहिए.

रिश्ते सुधारने की सलाह

इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि उनकी (पाकिस्तान) बेहतरी इसी में है कि वो किसी ना किसी तरह भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिश करें. पाकिस्तान को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना उसके हित में है. उन्होंने कहा कि खराब रिश्तों का असर भारत पर उतना नहीं पड़ता, जितना पाकिस्तान पर पड़ता है. इसलिए उन्हें टकराव की बजाय बातचीत और सुधार पर ध्यान देना चाहिए.

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भारत की स्थिति मजबूत है और देश के विमान लगातार उड़ान भर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान ईंधन संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि हमने किसी भी इंटरनेशनल एयरलाइन को यह नहीं कहा है कि हमारे पास तेल नहीं है. वहीं पाकिस्तान के हालात देखिए उन्होंने एयरलाइंस को कहा हुआ है कि आप शौक से आइए, लेकिन आप तेल भर के आइए.हम आपको अपने यहां पर तेल नहीं दे सकते हैं. उनकी ये तो उनकी हालत है. उन्होंने कहा कि बजाय कोलकाता के पाकिस्तान अपने हालात को सही बनाने की कोशिश करें तो सही होगा.

ऑपरेशन सिंदूर

पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी. । इस भयावह हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाक-अधिकृत कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की थी. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे. इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे. वहीं जवाब में पाकिस्तान ने भी गोलाबारी और ड्रोन हमले किए, लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!