Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी...

Jharkhand Home Guard Recruitment: होम गार्ड भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू! 15,000 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम; जानें फिजिकल टेस्ट के नियम

21

धनबादः होमगार्ड के करीब 1500 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा रही है. इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है. बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बहाली प्रक्रिया का रिहर्सल भी किया गया.

22 अप्रैल तक चलेगी बहाली प्रक्रिया

इस भर्ती में लगभग 15,000 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. यह बहाली प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन लगभग 1000 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद समेत अन्य शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा, जिसके बाद उन्हें लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा.

अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी

पूरी प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वाभ्यास यानी रिहर्सल किया गया. इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों एवं कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई. भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी. इसमें पहचान पत्र सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा एफआरडी (Functional Requirement Document) प्रक्रिया शामिल है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरी बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!