Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dhanbad Coal Mafia: धनबाद में कोयला तस्करों का दुस्साहस! स्पेशल ब्रांच के SI और उनकी पत्नी को सरेराह पीटा

27

धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग पर कोयला चोरी करने वालों का दुस्साहस सामने आया है. कुमार मंगलम स्टेडियम के पास स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी के साथ मारपीट की गई. इस घटना में दोनों घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि अनुज कुमार अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से झरिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर खड़ी हाइवा गाड़ियों से कोयला उतार रहे लोगों से उनकी कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कोयला तस्करों ने दारोगा पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई.

घटना के समय सब-इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में थे. हमले में अनुज कुमार को पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी के पैर और शरीर पर चोट के निशान हैं. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह दोनों को बचाया जा सका. घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा, अनूप कुमार महतो समेत कई अधिकारी और केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे.

सब-इंस्पेक्टर अनुज कुमार की पत्नी काजल कुमारी ने कहा कि इसी इलाके में हम रहते हैं. सभी लोग पहचानते भी हैं. हमने सिर्फ जाने के लिए रास्ता मांगा था, इसी बात को लेकर कोयला चोर आक्रोशित हो गए और मारपीट करने लगे. वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर फेंक दिया.

इस घटना को लेकर केंदुआडीह थाना के एएसआई राजू मुंडा ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. केवल इंज्यूरी रिपोर्ट थाना में जमा कराई गई है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!