अफवाहों की आपदा,नेता नहीं चुके कोई मौका,पेट्रोल पंपों पर छाछ सॉफ्ट ड्रिंक वितरित करने पहुंचे इंदौरी कांग्रेसी
अफवाह,आपदा? लेकिन नेताओं का बन गया अवसर,
पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी लाइनें,इधर कांग्रेसी पहुंचे ठंडा पिलाने।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
देशभर में ईंधन को लेकर जिस तरह से अफवाहें चल पड़ी हैं। उसकी वजह से दो,चार,या अन्य कोई भी वाहनचालक क्यों न हो। वो तमाम दावों और दिलासो के बावजूद भी पेट्रोल पंपों पर जमा हैं। लेकिन देश,शहर में जारी अफवाहों की आपदाओं के बीच कांग्रेसी नेता ऐसे है जिन्होंने इस अफवाहों की आपदाओं के बीच भी अवसर खोज लिया। दरअसल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच से जुड़े कांग्रेसी नेता लंबी लंबी लाइन में लगे वाहन चालकों के बीच पहुंच गए। और दर्जनभर छाछ पाउच ,चंद सॉफ्ट ड्रिंक के पाउच के साथ उन्होंने यहां इनका वितरण करना शुरू कर दिया। और बकायदा सोशल मीडिया पर उन्होंने इसे शेयर भी कर दिया।

नेता नहीं चुके कोई मौका।

इधर सोशल मीडिया पर उक्त छाछ और सॉफ्ट ड्रिंक वितरण के फोटो को देखकर आमजनता ने भी इन नेताओं पर जमकर कटाक्ष किए। तो कुछ लोगों ने इन नेताओं की प्रशंसा भी की। खैर कांग्रेसी नेताओं के इस अफवाहों की आपदा भरे वातावरण में छाछ और सॉफ्ट ड्रिंक वितरण को लेकर यह बात तो साफ हो गई कि नेता नहीं चूकते कोई मौका।