Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

अफवाहों में उलझी आमजनता,पेट्रोल पंपों में लंबी लाइन,अधिकारियों ने पकड़ा मैदान,ईंधन का पर्याप्त भंडार

0 584

अफवाहों में उलझी जनता, पेट्रोल पंपों पर भीड़,कई संचालक बंद कर के घर रवाना,जनता नहीं हो पेनिक,भरपूर पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था हैं,मध्यप्रदेश में,इंदौर,सहित अलग अलग संभागों में संभाली अधिकारियों ने कमान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

युद्ध के साइड इफेक्ट चाहे आए नहीं आए, उससे ज्यादा अफवाहों ने जोर पकड़ लिया हैं। इधर जनता है कि अफवाहों के मायाजाल में जमकर उलझ गई हैं। इन्हीं हालातों का चंद लोग फायदा उठाते हैं। अनर्गल,झूठी अफवाहों के चलते आम व्यक्ति मंगलवार शाम को अचानक पेट्रोल पंपों की तरफ मुड़ गया। और देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर इतने वाहन थे कि आसपास की सड़कों तक जाम लग गया। वहीं ये स्थितियां देखते हुए जहां तमाम अधिकारियों ने मैदान पकड़ लिया। जबकि पेट्रोल पंप संचालक तंग होकर घर को निकल गए।

कलेक्टर ने की अपील,अफवाहों पर ध्यान न दें,पर्याप्त है ईंधन।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर में मची उथल पुथल को देखते हुए आमजनता से अपील की हैं कि वह अफवाहों पर और सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरों पर ध्यान न देवे। इंदौर जिलेभर में पर्याप्त ईंधन हैं। लिहाजा पेट्रोल डीजल का भंडारण बिल्कुल भी नहीं करें।

 

कालाबाजारी हुए सक्रिय!

इधर सोशल पर पेट्रोल डीजल की अफवाहों के बाद जनता के पंपों पर जमा होने पर अब कालाबाजारी भी सक्रिय हो गए हैं। जबकि अभी मार्केट में पेट्रोल डीजल कीमत बढ़ने भी अफवाहें। भी जोर पकड़ रही हैं।

जनप्रतिनिधि हुए सोशल मीडिया पर सर्तक। 

शहर के पेट्रोल पंपों पर जो हालात मंगलवार शाम को हो गए थे। उसे देखते हुए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सक्रिय दिखे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की। उन्होंने जनता से पेट्रोल डीजल के लिए परेशान नहीं होने की बात कहीं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!