Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

अंतिम चौराहा पर मेडिकैप्स ग्रुप की बस बुझाए दो चिराग,याद आया बायपास का हादसा,इधर परिवहन विभाग लगा खानापूर्ति में।

0 425

वाह इंदौर जिला परिवहन अधिकारी और अमला,
अभी तो मेडिकैप्स ग्रुप की बस की असलियत सामने, दो चिराग बुझ गए।

index स्कूल,कॉलेज, बसों सहित अन्य बेतरतीब,खटारा बसों को ,कबाड़ी के पास भेजने की जरूरत।

फाइल फोटो।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

बड़ा गणपति से राजमोहल्ला मार्ग स्थित अंतिम चौराहा पर मेडिकैप्स ग्रुप की बस ने दो जवान प्रतिभाशाली बच्चों की जान ले डाली। अब अपने चिराग के बुझ जाने के बाद जहां परिजन मातम मनाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जिला परिवहन कार्यालय के जिम्मेदार इंदौर आरटीओ सहित उनका पूरा चम्मच अमला लीपापोती में लग जाएगा। लेकिन यह जो इंदौर में बुधवार को हुआ। वैसे इशारे लगभग रोजाना,शहर के किसी न किसी मार्ग पर दौड़ रही स्कूली बसों को बेखौफ दौड़ते देखे जा सकते हैं।

फाइल फोटो

परिवहन अमला खानापूर्ति और कमाई।
दरअसल कई खबरों में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना कोई बुरी बात नहीं हैं। क्योंकि इंदौर परिवहन अधिकारी अमले के क्या हालात है, यह अब किसी से छुपे नहीं हैं। खानापूर्ति और मलाई और कुछ नहीं। जिसका अब न्यूज with tadka डॉट कॉम सिलसिलेवार पोल खोलता रहेगा। खैर इनकी ही लापरवाहियों की वजह से खटारा अनफिट बसें,ड्राइवर सड़क हादसों की मुख्य वजह हैं।

बायपास भी बन चुका साक्षी।

पिछले कुछ वर्षों पूर्व बायपास पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का हादसा हुआ था। परिवहन विभाग की सुस्त कार्यशैली की वजह से मासूम नौनिहाल,अपनी जान तक गंवा चुके हैं। और उस वक्त भी परिवहन विभाग अमले ने मात्र खानापूर्ति की कार्यवाही की थी। लेकिन ठोस स्थाई निराकरण निकालने से आरटीओ अधिकारी और अन्य जिम्मेदार हमेशा कतराते ही रहे हैं।

 

दो चिराग बुझ छात्रा और इंजीनियर आए चपेट में,

बड़ा गणपति से राजमोहल्ला की और निकली मेडिकैप्स ग्रुप की अंधाधुंध बस ने एक दो पहिया और सायकिल सवार छात्रा को अपनी चपेट में लिए जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ इसी मेडिकैप्स ग्रुप की बस ने अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!