Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ...

सृजन अभियान धड़ाम,नेताओं दिग्गी जीतू की लड़ाई में नहीं हो पा रहा दावेदारों का निकाल। रास्ता देख रहे कांग्रेसी।

0 385

कांग्रेस सृजन अभियान
जिला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, रास्ता तक रहे नेता,
दावेदारों का कहना आखिर कब होगी घोषणा।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

राहुल गांधी द्वारा देशभर में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए सृजन अभियान चलाया ताकि उपयुक्त और योग्य उम्मीदवार को इस बार मौका मिले। और योग्य और काबिल दावेदार को ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा जाए। लिहाजा इसी के चलते पर्यवेक्षक इंदौर आए भी और उन्होंने रायशुमारी लेते हुए, रिपोर्ट दिल्ली तक पहुंचा भी दी। लेकिन अब समय गुजरता जा रहा हैं। अब दावेदारों सहित अनेक कांग्रेसी ऐसे है जो अब इंतजार करते करते थक चुके है। क्योंकि पार्टी ने जो टाइम लाइन तय की थी। उसके मुताबिक तो इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश को निर्णय लेने में काफी ज्यादा समय लग गया हैं। जिसे देखते हुए अब दावेदार भी पार्टी की लेटलतीफी से खासे परेशान तो हो ही रहे हैं। साथ ही साथ अब वह नाराज़ भी हो गए हैं। क्योंकि जिस तरह से पार्टी नेताओं ने दावेदारों को घुंघरू बांधे अब वह घुंघरू बांधकर बैठे दावेदार थक चुके हैं।

जिला अध्यक्ष को लेकर पटेल बौरासी में पेंच

इधर बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष को लेकर रीना बौरासी और राधेश्याम पटेल को लेकर पार्टी में माथापच्ची का दौर जारी है। क्योंकि पार्टी के कई नेता ऐसे है और सृजन अभियान की भी बात करे तो इस दौड़ में रीना बौरासी ने सभी नेताओं को पछाड़ दिया है। जबकि राधेश्याम पटेल के लिए खुद सत्यनारायण पटेल जी जान से लगे हुए हैं। ताकि किसी भी स्थिति में जिलाध्यक्ष की कुर्सी उनके पाले में आ जाए। लिहाजा इसीलिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर खींचतान तो जारी है और पार्टी नेता इंदौर जिला अध्यक्ष की घोषणा करने से बच रहे हैं।

गुटबाजी में उलझा मामला
इसके अलावा सबसे प्रमुख कारण सामने जो आ रहा है वह है गुटबाजी। क्योंकि जिला अध्यक्ष को लेकर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल कोई निर्णय होने नहीं दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर अध्यक्ष को लेकर खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अड़ गए है कि उनसे जुड़े कांग्रेसी को ही शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए।

अमन बजाज सबकी पसंद। लेकिन पटवारी ने डाला अड़ंगा।

 

 

 

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी से लेकर योग्यता और सभी मामलों में अमन बजाज फिट बैठते हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी चिंटू को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। ताकि किसी भी स्थिति में यह कुर्सी अन्य गुट के पास नहीं जाए।

दिग्गी जीतू की लड़ाई में नहीं हो रहा फैसला।

राजनीतिक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के गुरु माने जाते है लेकिन पिछले कई दिनों से इन दोनों ही नेताओं के बीच कुछ सही नहीं चल रहा हैं। लिहाजा शहर और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिग्गी और जीतू की लड़ाई सामने आ तो रही है साथ ही साथ आड़े भी आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!