Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

धार जिले के बड़ोदिया हाइस्कूल छात्र हुए भावुक,सायकिल मिलने पर प्राचार्य से कहा अब स्कूल आने में नहीं होंगे लेट।

0 165

सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को वितरित की गई सायकिल।
छात्रों के छलक गए आंसू,सर अब स्कूल में कभी नहीं होगी देरी।

धार जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम बड़ोदिया के शासकीय हाई स्कूल के मेधावी छात्रों के आंसू छलक गए। दरअसल मौका ही ऐसा था कि वह स्कूल प्राचार्य और अन्य शिक्षकों से यह कहे बिना रह नहीं पाए। सरकार द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी और जरूरत मंद छात्रों की हौसला अफजाई के लिए सायकिल और छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाती हैं। दरअसल इसी कड़ी में आज धार जिले के बड़ोनिया हाई स्कूल के छात्रों को सायकिलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच विक्रम खराड़ी,उप सरपंच जीवन पाटीदार, पूर्व प्रभारी प्राचार्य ईश्वर सिंह पाटीदार थे। स्कूल प्राचार्य अतुल कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उक्त अवसर पर स्कूल छात्र काफी ज्यादा खुश भी थे और भावुक भी हो गए थे। क्योंकि इन में से कई ऐसे मेधावी छात्र है जिन्हें रोजाना स्कूल पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है और कई बार वह स्कूल पहुंचने में लेट हो जाते थे। लेकिन सायकिल मिलते ही छात्रों ने स्कूल शिक्षकों को कहा कि अब वह कभी देरी से स्कूल नहीं पहुंचेंगे। इस दौरान प्राचार्य अतुल कुमार त्रिवेदी,सहित स्कूल टीचर लालचंद्र पाटीदार, रेवान सिंह भूरिया,लोकेंद्र दुबे,बगदीराम परमार सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!