Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

कलेक्टर पर भारी पटवारी,आदेशों के बावजूद कार्यालय से रहते हैं नदारद।

0 298

कलेक्टर के आदेश पर भारी पटवारी

सप्ताह में दो दिन भी तहसील कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते

इंदौर। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आदेश दिए थे कि सभी पटवारी सोमवार एवं शुक्रवार को तहसील कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। लेकिन आदेश के बावजूद पटवारी कार्यालयों में नहीं मिलते हैं। कभी न्यायालय तो कभी किसी दूसरी जगह व्यस्त होने के नाम पर पटवारी तहसील में नहीं मिलते। जिले की सभी तहसीलों में सीमांकन, बटांकन सहित जमीन संबंधी कार्यो के आलावा पटवारियों के थाना क्षेत्रों के कार्यो के लिए पटवारियों को कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। पटवारियों का अधिकांश काम कार्यालय से बाहर का होता है। और कार्यालयीन काम के लिए पटवारी दफ्तरों में नहीं मिल पाते हैं। जिसके चलते कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किए थे कि सभी पटवारी कार्यालयीन कार्य के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार एंव शुक्रवार को पूरे समय तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पटवारियों को कार्यालयों रहना चाहिए। मगर पटवारी कभी फिल्ड कार्य, कभी न्यायालय, कभी प्रोटोकाल तो कभी किसी अन्य कार्य में व्यस्तता बताकर कार्यालय से गायब रहते हैं। यह स्थिति संकुल स्थित जूनी इंदौर अथवा बिचौली ही नहीं बल्कि राऊ, मल्हारगंज, सांवेर, हातोद, बेटमा, खुडैल, देपालपुर और महू सहित सभी तहसीलों में है। कुल मिलाकर कलेक्टर के आदेश के बावजूद किसी न किसी बहाने से कार्यालय से नदारद रहते हैं जिसके चलते जमीनों संबंधी एवं किसानों का काम समय पर नहीं हो पा रहा है। 6 कार्य दिवस में 2 दिन की जगह एक दिन भी पूरे समय पटवारी कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!