Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

मामला गुलमर्ग परिसर की ग्रीन बेल्ट जमीन पर एयरटेल के मोबाइल टॉवर का,जिम्मेदारों को सूंघ गया सांप,एक मामले में कार्यवाही,दूसरे में हुए चुप

0 213

मामला गुलमर्ग परिसर स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मोबाइल टॉवर का।

जिम्मेदारों को सूंघ गया सांप,एक तरफ गड्ढा करने वाली कंपनी पर जुर्माना,वहीं दूसरी तरफ खुली छूट।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए गए गुलमर्ग परिसर की मुख्य सड़क के डिवाइडर स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने मोबाइल टॉवर तान दिया हैं। वहीं दूसरी और स्कीम 54 में इसी कंपनी द्वारा गड्ढे में सड़क ला देने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सहित खुद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कंपनी पर आर्थिक जुर्माना और FIR करवाने के बाद खुद की पीठ थपथपाई। मगर गुलमर्ग परिसर की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मोबाइल टॉवर पर इन जिम्मेदारों की चुप्पी। दर्जनों सवालों को जन्म दे रही हैं।

आखिर निजी टेलीकॉम कंपनी को जिसकी शह

निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने सड़क के बीचों बीच ग्रीन बेल्ट की जमीन पर मोबाइल टॉवर तान दिया हैं। लिहाजा अब सवाल बार बार सामने यही आ रहा है कि आखिरकार किसकी शह पर ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर निजी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का टॉवर तान दिया गया।

महापौर,सहित सभी चुप।

स्कीम 54 में एयरटेल द्वारा लाइन डालने के दौरान नगर निगम की वेस्ट पानी लाइन डेमेज कर दी थी। इसकी वजह से सड़क पर विशालकाय गड्ढा हो गया था। लिहाजा उक्त कार्यवाही में भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव,निगम कमिश्नर शिवम वर्मा सहित अन्य जिम्मेदार एक तरफा कार्यवाही के चलते सवालों से घिर गए थे। क्योंकि उक्त दोनों ही जिम्मेदारों ने सिर्फ एयरटेल पर आर्थिक जुर्माना और FIR की कार्यवाही की थी। लेकिन संबंधित जोनल कार्यालय के जिम्मेदार निगम पर इन दोनों ने ही नरमी बरतते हुए कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। लिहाजा अब ग्रीन बेल्ट जमीन पर बेखौफ मोबाइल टॉवर तान देने के बाद एक बार फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सवालों के घेरे में आ गए हैं। क्योंकि उन्होंने उक्त पूरे मामले में चुप्पी साध ली हैं हालांकि न्यूज WITH तड़का ने उनके मीडिया सलाहकार शरद व्यास से लेकर खुद उनसे भी संपर्क करना चाहा। लेकिन कोई भी उक्त मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने में सामने नहीं आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!