Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ... INDORE, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सो रहे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,मनोज मुंतशिर का "राधा से रणभ... INDORE,नगर निगम मार्केट विभाग 200 करोड़ का हुआ घोटाला! फटेहाल निगम को करवा दिया अधिकारियों ने घाटा,ज... INDORE, एक तरफ पायलट गांजा पीकर प्लेन उड़ा रहा,दूसरी तरफ क्या भांग खाकर निगम मार्केट विभाग अधिकारी ल... INDORE, अवैध यूनीपोल-लॉलीपॉप मामला,निगम कमिश्नर,अपर आयुक्त की लोकायुक्त में शिकायत,जनकार्य समिति प्र... INDORE, आईडीए डॉक्टर सीईओ की बीमारी से ग्रस्त संपदा शाखा की सफल हो रही सर्जरी,संपदा अधिकारी भी कर रह... INDORE, फूटी कोठी की अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों की मुसीबत, यातायात बाधित परेशान आम लोग,और सो रहे जिम... INDORE, न्यू जीडीसी गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की ख़तरे में जान,लगातार घट रही तादाद, आवारा ... INDORE, सोशल मीडिया पर वायरल सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र,CPCT परीक्षा के झूठे आदेश! इधर IDA प्रशास... INDORE, क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ लगे दो कबाड़ी,जो चोरी की गाड़ियों का करते थे हेरफेर,पूर्व कांग्र...

INDORE, हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सो रहे इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,मनोज मुंतशिर का “राधा से रणभूमि तक” कार्यक्रम शुरू होने के पहले ही फंसा विवादों में,आयोजको ने बिना अनुमति ठोक दिए फ्लैक्स,अब निगम की और सबकी नज़र क्या होगी FIR!

0 179

हाईकोर्ट के आदेशों को उड़ाया हवा में,मनोज मुंतशिर के “राधा से रणभूमि तक” शुरू के पूर्व ही फंसा विवादों में, आयोजकों ने बिना अनुमति शहरभर में अवैध विज्ञापनबाजी के नाम पर कर लिया कब्ज़ा,क्या अब निगम दर्ज करवाएगा,मनोज मुंतशिर और आयोजक पर FIR!

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों को एक और आयोजक ने खुली चुनौती दी हैं कि वह नगर निगम के जिम्मेदार माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते है। या फिर ये आदेश को दबाकर बैठ जाते हैं। दरअसल इंदौर के लता मंगेशकर सभाकक्ष में 22 और 23 अगस्त को विवादित गीतकार,लेखक, मनोज मुंतशिर का कृष्णा राधा से रणभूमि तक का आयोजन करने वाले हैं। लेकिन मनोज मुंतशिर का उक्त कार्यक्रम होने से पहले ही बड़े विवादों में उलझ गया है। क्योंकि आयोजको में योगेश सोनानवे ने बिना अनुमति शहरभर के दर्जनों जेंट्री पर उक्त आयोजन के विशालकाय फ्लेक्स लगा दिए हैं। इनमें से कई जगह तो ऐसी है जहां इंदौर नगर निगम और खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव के चार वर्षीय कार्यकाल के विज्ञापन लगे थे। लेकिन मनोज मुंतशिर के आयोजन को करवाने वाले आयोजकों ने इन नगर निगम के ही विज्ञापनों पर अपने फ्लेक्स ठोक दिए हैं। उक्त आयोजन को लेकर दूसरा विषय यह आ रहा है कि बुक my शो से इसके टिकटों की बिक्री तो धड़ाधड़ जारी है लेकिन नियमानुसार अभी इंदौर नगर निगम को आयोजको ने मनोरंजन कर की राशि अदा नहीं की हैं। लिहाजा 22 और 23 अगस्त को होने वाले उक्त आयोजन पर ग्रहण लग सकता हैं। जबकि बताया जा रहा है कि अब निगम के जिम्मेदारों पर हाईकोर्ट के आदेशों के पालन करने की तलवार लटक गई हैं। क्योंकि आदेशों का पालन होता है तो आयोजक और खुद मनोज मुंतशिर पर पुलिस में भी नगर निगम शिकायत दर्ज करवा सकता हैं।

बिना अनुमति इन स्थानों पर लगाए विज्ञापन

मनोज मुंतशिर के उक्त आयोजन को लेकर इंदौर नगर निगम की बिना अनुमति लिए आयोजक ने एयरपोर्ट रोड,आनंद बाजार,बाल विनय मंदिर,चोइथराम चौराहा,नारायणकोठी, नवलखा चौराहा,पलासिया चौराहा,रीगल चौराहा,सहित अन्य स्थानों पर जेंट्री पर ऐसे बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगा दिए हैं।

फिर सो रहे जिम्मेदार।

इधर इंदौर नगर निगम की और से खुद निगम कमिश्नर,मेयर पुष्यमित्र भार्गव सहित पूरा राजस्व सोया हुआ हैं। क्योंकि बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम के आयोजकों ने ये सभी विज्ञापन फ्लेक्स बिना किसी अनुमति के लगाए हैं। जबकि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल,महापौर पुष्यमित्र भार्गव का हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सोते रहना चर्चाओं का विषय हैं।

मनोरंजन कर भी जमा नहीं
इधर उक्त आयोजन को लेकर एक बात और सामने आ रही है कि आयोजको ने अवैध विज्ञापनबाजी करने के अलावा अभी मनोरजन कर का भुगतान भी इंदौर नगर निगम को नहीं किया हैं।

मुझे नहीं पता आप हमारे इंदौर वाले व्यक्ति से बात कीजिए।

इधर जब न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने मनोज मुंतशिर के राधा से रणभूमि तक आयोजन की लता मंगेशकर सभाकक्ष की अनुमति लेने वाले योगेश सोनानवे से उक्त मामले के बारे में पूछा गया तो वह बहाने बनाने लगें। उन्होंने अनुमतियों को लेकर भी जवाब नहीं दिया। जबकि वह किसी इंदौर ही स्थानीय किसी व्यक्ति से बात करने का हवाला देते रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!