Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चोर टाउनशिप कर्ताधर्ता, सो रहा इंदौर खनिज विभाग,साढ़े चार करोड़ का लग चुका जुर्माना,खुद इंदौर नगर निगम के पत्र पर पकड़ाई थी चोरी।

0 651

भाग चार,
पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप, गिट्टी मुरम चोर है टाउनशिप का कर्ताधर्ता, सो रहा इंदौर खनिज विभाग या फिर हो गई सेटिंग,कुल चार करोड़ से ज्यादा का लगा हुआ है चोरी का जुर्माना।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

निहालमुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की पोल खोल अभियान में और पर्यावरण के दुश्मन बने, रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की एक और बड़ी चोरी का खुलासा न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम करने जा रहा हैं। दरअसल एक तरफ इंदौर नगर निगम की कॉलोनी सेल,उद्यान विभागीय अमला रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं के तलवे चाट रहे है और कुछ भी कैसे भी तरीके से टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को खुला संरक्षण देने में लगे हुए हैं। हालांकि न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम की खबरों के बाद बौखलाये निगम अधिकारियों ने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई जा रही निजी सड़क का काम अस्थायी रूप से रुकवा तो दिया हैं। लेकिन मौके पर गई निगम अधिकारी टीना सिसोदिया रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की वकालत करने से पीछे नहीं हट रही हैं। जबकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की एक और चोरी सामने आई है जिसमें इंदौर कलेक्टर कार्यालय के खनिज विभागीय अमले की भूमिका पर सवाल उठना लाजमी हो गया हैं।

क्योंकि इंदौर अपर कलेक्टर द्वारा फरवरी 2026 को रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की मुरम और गिट्टी चोरी पकड़ने के बाद कुल चार करोड़ चालीस लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं पर निरूपित किया था। लेकिन उक्त टाउनशिप के कर्ताधर्ताओं ने तमाम नियम कायदों का मजाक बना रखा हैं। जबकि खुद खनिज विभागीय अमला भी इतनी बड़ी पेनल्टी लगने के बावजूद भी चुप्पी साधे बैठा हुआ है इधर निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का बेधड़क और बेख़ौफ़ कामकाज दिन प्रतिदिन जारी हैं।

मुरम चोरी पकड़ी गई,हुआ करोड़ों का जुर्माना।

इंदौर अपर कलेक्टर ने मेसर्स ट्रायकॉन प्रोजेक्ट्स लिमिटेड वासुकी नाथ दत्ता,अनीश कर्मशियल प्राइवेट लिमिटेड,के राजेश माखीजा,विजय कुमार माखीजा,वरुण कुमार माखीजा,वाहन चालक विनोद कुमार, वाहन चालक गोविंद पटेल, वशिष्ठ प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद,वाहन मालिक शिवकृपा सेलर्स के मालिक सुनील कुमार,रवि सिंह राठौड़, को रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के सर्वे क्रमांक 382,715/1,716/2,716/1,717,718/2,718/3,719 कुल रकबा 5.743 हेक्टेयर जमीन से बिना अनुमति अवैध रूप से मुरम कुल मात्रा 29355.12 घनमीटर उत्खनन करना पाया गया था। लिहाजा खनिज विभागीय अमले ने मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन और भंडारण निवारण नियम 2022 के उपनियम 3/1 का उल्लंघन पाया गया था। और नियम 18/2, 18/3 और 4 के तहत उक्त कृत्य के लिए 4 करोड़ 40 लाख 33 हजार 680 रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया था। लेकिन आजतक उक्त आदेश और जुर्माना को लेकर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उक्त आदेश दबा रखा हैं। इधर खनिज विभागीय अमला भी सो रहा है या फिर उनकी भी तगड़ी सेटिंग की बू आ रही हैं।

खुद खनिज अधिकारी ने दिया था प्रतिवेदन।

दरअसल निहालपुर मुंडी स्थित विभिन्न खसरों पर रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप टाउनशिप की कुल 5.743 जमीन पर अवैध उत्खनन को लेकर खनिज अधिकारी ने खुद शिकायत की थी कि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता कॉलोनी विकसित करने,सड़कों,विकास कार्यों,भराव के लिए खनिज मुरम की रॉयल्टी से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए थे। लिहाजा ट्राइकोन प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के वासुकी नाथ दत्ता,प्रणव कुमार दत्ता, निवासी नई दिल्ली,कालोनी विकासकर्ता अनीस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड डायरेक्टर राजेश पिता प्रेमचंद माखीजा,विजय कुमार पिता प्रेमचंद माखीजा,वरुण कुमार माखीजा,ओल्ड राजेंद्र नगर नई दिल्ली स्थानीय इंदौर कार्यालय ट्राइकोन सिटी खंडवा रोड दतोदा इंदौर के दो जेसीबी,1 रोलर मशीन,को जब्त करते हुए थाना राजेंद्र नगर में अभिरक्षा में रखा गया था। और कॉलोनी विकासकर्ता अनीस कमर्शियल जो कि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को विकसित कर रहे है उन पर 4करोड़ 40 लाख 33 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया था। जो आदेश अब इंदौर खनिज विभाग में धूल खा रहा हैं।

जुर्माना हो सकता है दुगना।
दरअसल रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने 16 फरवरी 2026 के अपर कलेक्टर इंदौर के आदेश का पालन आज तक नहीं किया हैं लिहाजा विभागीय सूत्र ही बता रहे है कि उक्त जुर्माना अब दुगना हो जाएगा यानी यह जुर्माना 8 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता हैं

 

 

फिर भी नगर निगम ने जारी कर दी विकास अनुमति।

निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप का खनिज विभाग में मामला अभी लंबित है और यह खुद इंदौर नगर निगम के पत्र के एवज में की गई जांच पड़ताल के बाद रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की चोरी पकड़ में आई थी लेकिन उसके बावजूद भी इंदौर नगर निगम ने रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को विकास अनुमति और पूर्णता प्रमाण पत्र सौंप दिया। जो कि कई सवालों को खड़ा कर रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!