Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Fatehabad Police Action: भूना में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाता था खेप

30

फतेहाबाद : फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद गुप्त सूचनाओं पर कार्य करते हुए नशा तस्करों की जड़ों तक पहुंच रही है। फतेहाबाद सीआईए ने भूना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बालाजी कॉलोनी, शांति निकेतन स्कूल के पास एक निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर आरोपी नन्हा निवासी भूना को गिरफ्तार किया है।

💰 3 करोड़ रुपये आंकी गई हेरोइन की कीमत, दिल्ली से जुड़े तार

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली से हेरोइन खरीदकर भूना क्षेत्र में सप्लाई करता था।

⚖️ आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, मुख्य सप्लायर की तलाश जारी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रह चुका है। आरोपी के खिलाफ कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट व प्रिजन एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। अब पकड़े गए आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लिया जायेगा। रिमांड के बाद ही मुख्य सप्लायर को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा, अब देखना होगा पुलिस इस संबंध में मुख्य सप्लायर को कब तक पकड़ पाती है और क्या नए खुलासे करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!