Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्ट... Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार JSCA News: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए बिड जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक मौका रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार Lehragaga Road Accident: लहरागागा-पातड़ां रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 5 घायल

Railway Summer Special Trains: हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत, यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर रुकेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

2

हरियाणा में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का जरुरी फैसला किया है। खास बात यह है कि इनमें से 4 ट्रेनों का ठहराव हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

🛤️ बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल (04519-20) का टाइम टेबल

बता दें कि गाड़ी संख्या 04519-20 बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल का संचालन 16 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार रात 8:50 बजे बठिंडा से रवाना होगी और रात 1:50 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 7:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम 8:40 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:36 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।

🚄 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन (04623-24) का शेड्यूल

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04623-24 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार शाम 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर रात 1:43 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार शाम 5 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:26 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।

😊 छुट्टियों में सफर होगा आसान, वेटिंग की समस्या होगी कम

रेलवे के द्वारा शुरु की गई इन स्पेशल ट्रेनों से गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर प्रवासी मजदूरों को भी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी, जिससे वेटिंग और भीड़ की समस्या कम होगी और लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!