Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्ट... Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार JSCA News: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए बिड जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 15 मई तक मौका रांची: मतदाता पुनरीक्षण के लिए झारखंड तंजीम ने जारी किया टोल फ्री नंबर, खुलेगा सहायता केंद्र Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार

MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को राहत

4

जबलपुर। हाई कोर्ट ने प्रदेश की सीमाओं पर बंद की गईं सभी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट को खोलने के पूर्व आदेश पर रोक लगा दी है। यह आदेश सोमवार को भोपाल के एक ट्रांसपोर्टर की पुनरीक्षण याचिका पर सुनाया गया।

🚛 ओवरलोडिंग और खराब सड़कों का था मुख्य मुद्दा

उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता सतना निवासी रजनीश त्रिपाठी की ओर से अधिवक्ता जुबिन प्रसाद व भानु प्रकाश विश्वकर्मा ने दलील दी थी कि पूर्व में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। उसमें आरोप था कि ओवरलोडिंग ट्रकों व अन्य वाहनों के चलते सबसे ज्यादा सड़कें खराब होती हैं।

💰 1050 करोड़ का निवेश और चेक पोस्ट बंद करने का विवाद

इस मामले में सरकार ने हाई कोर्ट में अंडरटेकिंग दी थी कि ओवरलोडिंग रोकने हर संभव प्रयास किया जाएगा। याचिका लंबित रहने के दौरान राज्य शासन ने 1050 करोड़ रुपये का निवेश करके विभिन्न बार्डर क्षेत्रों में 19 चेक पोस्ट खोली थीं। बंद चेकपोस्ट खोलने की राज्य शासन की अंडरटेकिंग पर हाई कोर्ट ने मामले का निराकरण कर दिया था। अवमानना याचिका में आरोप लगाया गया था कि अगले वर्ष यानी 2024 में ही सरकार ने उक्त सभी चेक पोस्ट को बंद कर दिया।

🛣️ बिना चेकिंग ओवरलोड वाहनों से सड़कों और खजाने को नुकसान

अब बिना चेकिंग के ही ओवरलोड वाहन अन्य राज्यों से मध्य प्रदेश में आते हैं, जिससे सड़कें खराब होती हैं। इसके लिए विधानसभा से अनुमति नहीं ली गई और न ही कोई अधिसूचना जारी की गई। सरकारी खजाने को भी बहुत नुकसान हो रहा है।

😌 हाई कोर्ट के फैसले से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को मिली राहत

बहरहाल, सोमवार को कोर्ट ने प्रदेश भर में बंद पड़े परिवहन चेक पोस्टों को दोबारा शुरू करने के अपने पूर्व आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस अहम फैसले से ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को बड़ी राहत मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!