Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा... INDORE जोन 11, ना ही नक्शा न कोई अनुमति, बीओ,बीआई,पार्षद,बिल्डर की गठजोड़ से हो रहा अवैध निर्माण,बेसम... INDORE पार्ट two हरियाली ही नहीं पूरे पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,तालाब ... DHAR पांच सौ वर्षों पुराने दुर्लभ प्रजाति खुरासानी इमली के पेड़ को नहीं मिल रहा न्याय,शिकायतकर्ता जि... INDORE सड़कों से लेकर सदन तक कांग्रेस के सरकार को घेरने की बात,मुख्यमंत्री से पूछे कांग्रेसियों ने स... INDORE बारिश आगे आगे मेयर पीछे! क्या अधिकारी नहीं सुनते महापौर की बात? जोरदार बरसात ने कर दिया शहर क... INDORE नगर निगम की वॉटर बेस्ट कोल्ड डामर बह गया पानी में,धरी रह गई जिम्मेदारों की हरवर्ष की नईं तकनी...

Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ ‘खेला’! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला फर्जी

121

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों के दौर से गुजर रही है। रोज़ किसी न किसी बोर्ड, निगम और प्राधिकरण में नई नियुक्तियों की चर्चाएं हैं। ऐसे माहौल में सत्ता के गलियारों में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने न सिर्फ प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े किए, बल्कि राजनीतिक उत्साह की हकीकत भी उजागर कर दी।

सिंगरौली विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता वीरेंद्र गोयल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित नियुक्ति आदेश को सच मान बैठे। आदेश में उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की बात लिखी थी। बस फिर क्या था—बधाइयों का दौर शुरू हो गया। गोयल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल तक से मुलाकात कर शुभकामनाएं लेते रहे। मिठाइयां बंटी, समर्थकों ने जश्न मनाया, फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा राजनीतिक उत्सव करीब आठ दिनों तक चलता रहा और किसी स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। सत्ता के करीब रहने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वायरल आदेश को ही अंतिम सत्य मान लिया।

मामले ने मोड़ तब लिया, जब नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के संज्ञान में यह घटनाक्रम आया। विभागीय जांच में साफ हुआ कि ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ था। यानी जिस नियुक्ति पर नेता जी जश्न मना रहे थे, वह पूरी तरह फर्जी निकली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!