Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... MP News: गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव; वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का बड़ा फैसला, तु...

UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर्ट जारी

3

यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कारण कुल करीब 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सोमवार सुबह से ही खराब मौसम के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं किसानों की आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है.

कल पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिला. गोरखपुर में खराब मौसम के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं. तेज आंधी और कम दृश्यता के चलते तीन उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा, जबकि एक फ्लाइट रद्द कर दी गई. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत

आगरा में दर्दनाक हादसे में एक मकान का लिंटर गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और एक बहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. संभल में भी बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई.

गोरखपुर में 4 लोगों की हुई मौत

गोरखपुर और बस्ती मंडल में आकाशीय बिजली और आंधी से चार लोगों की मौत हो गई. बलिया में एक और गाजीपुर में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं बागपत में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गई.

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और अंबेडकरनगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई. कई इलाकों में लोग बिजली कटौती और जलभराव की समस्या से जूझते रहे.

जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है. वहीं राहत और बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!