Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स... INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले... INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि...

Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा ‘गुलजार’; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती

17

रांची: लोकायुक्त के बाद झारखंड में लंबे समय से अध्यक्ष के अभाव में विरान पड़ा विधि आयोग गुलजार होने वाला है. राज्य सरकार के विधि विभाग ने इस संदर्भ में आयोग के नये अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू कर दी है. गौरतलब है कि राज्य में न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए वर्तमान समय में कई जज हैं, जिनमें से किसी एक को सरकार जिम्मेदारी दे सकती है.

इधर, राज्य विधि आयोग बदहाल पड़ा हुआ है. एकमात्र आदेशपाल मुन्ना कुमार के भरोसे चल रहा विधि आयोग प्रतिदिन समय से इस उम्मीद के साथ खुलता है कि कभी ना कभी अध्यक्ष का मनोनयन होगा और यहां कामकाज शुरू होगा. मुन्ना बताते हैं कि इस आयोग में चार लोग कार्यरत हैं जिसमें से तीन विधि आयोग में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं. मैं प्रतिदिन साफ सफाई कर कार्यालय में रहता हूं, हमें उम्मीद है कि लोकायुक्त की तरह यहां भी जल्द ही नये अध्यक्ष का पदस्थापन होगा.

नवंबर 2027 तक है राज्य विधि आयोग का कार्यकाल

झारखंड में विधि आयोग का गठन तत्कालीन राज्य सरकार के द्वारा 13 नवंबर 2002 को किया गया था, जिसके बाद से आयोग के द्वारा सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव समय-समय पर दिए जाते रहे. इस आयोग के अंतिम अध्यक्ष राज किशोर महतो बने जिनका कार्यकाल 13 नवंबर 2013 को समाप्त हो गया. उस वक्त से यह आयोग अध्यक्ष की आस में है, यानी विगत 13 वर्षों से समय-समय पर इसका कार्यकाल बढ़ता गया. मगर सरकार एक अध्यक्ष का मनोनयन नहीं कर पाई.

इस कार्यालय में अध्यक्ष के अलावे सचिव, सहायक, अध्यक्ष के निजी सचिव सहित कई पद सृजित हैं. जाहिर तौर पर यदि नये अध्यक्ष का मनोनयन हो जाता है तो यह सरकारी कार्यालय गुलजार हो जायेगा. इधर, राज्य विधि आयोग कार्यालय में रख-रखाव के अभाव में कानूनी किताबें खराब हो रही हैं. लाखों रुपये खर्च कर इन किताबों का संग्रह देश के विभिन्न राज्यों से तत्कालीन अध्यक्ष राज किशोर महतो के समय किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!