Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

PM Modi Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के काले हिरण और बांस के मुरीद हुए पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार

20

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 133वां एपिसोड सुना. मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के काले हिरण का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने बांस को आय का बड़ा स्रोत बताया है, पहले जो बांस पेड़ की श्रेणी में आता था , उसे अब घास बताया है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

सीएम साय ने बताया प्रेरणादायक संवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुना. साय ने कहा कि इस दिन का इंतजार पूरे देशवासियों को रहता है ,की कब महीने का अंतिम रविवार आए और प्रधानमंत्री 140 करोड़ भारतवासियों से रूबरू हो. सीएम ने कहा कि एक परिवार के मुखिया की तरह वे 140 करोड़ भारतवासियों से जुड़ते हैं. इसमें देश में होने वाले नवाचार को देश के सामने रखते हैं, इससे निश्चित रूप से प्रोत्साहन मिलता है, और कई बातों की जानकारी भी देते हैं.

काला हिरण संरक्षण का जिक्र, छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का विषय छत्तीसगढ़ के लिए है,कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ का जिक्र किया है. काले हिरण का जिक्र उन्होंने किया है. काले हिरण का यहां पर संवर्धन हो रहा है, उसकी उन्होंने तारीफ की है. इसके लिए छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ जनता की ओर से बहुत-बहुत आभारी हैं, उनका धन्यवाद देते हैं.

बांस से बढ़ेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था-साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बांस लोगों की आय का एक बहुत बड़ा जरिया बन सकता है. पहले यह पेड़ की प्रजाति में था ,लेकिन उसको उन्होंने घास की प्रजाति में लाया है. इससे लोगों को किसी भी तरह से इसे काटना ,परिवहन करने से या इसे बचने से दिक्कत नहीं होगी. यह बहुत बड़ा आय का जरिया हो सकता है.

सीएम साय बोले-मन की बात से मिलती है नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा देश ग्रीन एनर्जी में 56 मेगावाट का पैदा कर रहा है. यह जानकारी देशवासियों को है, कई नवाचार देश में हो रहे हैं उसकी भी जानकारी मिल रही है, और ये मन की बात देशवासियों के लिए बड़ी उपयोगी होती है.

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजन ने भी मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!