Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 30 हजार में बेटा-बेटी बताने वाले आरोपी गिर... Khel Chintan Shivir: खेल चिंतन शिविर में गौरव गौतम ने किया हरियाणा का प्रतिनिधित्व, देशभर के खेल मंत... Haryana Roadways: दिव्यांगों को सैनी सरकार का बड़ा तोहफा, अब बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा थपेड़े मारती गर्म हवा, पारा 43°C पार… दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित

इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे

3

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला पर ऊपर से चावल का खौलता पानी फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पीड़िता की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर के पूसा क्षेत्र की रहने वाली हैं. वह रोजाना सब्जी बेचने के लिए मुजफ्फरपुर आती हैं और शाम को वापस घर लौट जाती है. घटना के समय वह एक होटल के पास अपनी दुकान लगाकर बैठी थीं, तभी अचानक पास के एक मकान से किसी ने उस पर चावल का खौलता गर्म पानी फेंक दिया.

बुरी तरह झुलस गई महिला

इस हमले में रीता देवी का चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलस गया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

पीड़िता ने लगाए ये आरोप

रीता देवी ने आरोप लगाया है कि यह घटना जानबूझकर की गई है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आसपास के लोगों से इस बारे में पूछा, तो सभी ने घटना से इनकार कर दिया. बताया जाता है कि पीड़िता के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है और वह अकेले ही सब्जी बेचकर अपने तीन बेटों का पालन-पोषण कर रही हैं. इस घटना के बाद उनके परिवार पर संकट और गहरा गया है.

वहीं सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि महिला पर गर्म पानी फेंके जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना किसी विवाद का परिणाम है या अनजाने में हुई है. पुलिस महिला का बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!