Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने दर्ज की FIR

19

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक महिला ने अपने एचआईवी संक्रमित पति पर नाखून से खऱोंच कर एचआईवी पॉजिटिव करने के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों पति-पत्नी बीते छह साल से अलग-अलग रह रहे हैं।

रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी महिला का आरोप है कि एचआईवी पॉजिटिव पति ने नाखून की खरोंच मारकर उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने का प्रयास किया है। पीजीआईएमएस थाने में 21 अप्रैल को आरोपी पति पर मारपीट तो ननद के खिलाफ भाई का साथ देने की एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, पति ने भी पत्नी, साले व पत्नी के जीजा के खिलाफ मकान की दीवार तोड़ने की एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि 2017 में उसकी शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मां बनने के तीन माह बाद पता चला कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी और तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। महिला ने भी कोर्ट में गुजारे भत्ते का केस दायर किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों घर में अलग-अलग रहने लगे। महिला का आरोप है कि उसका पति व ननद उसे परेशान करते हैं। 17 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे दूध लेने के लिए घर से बाहर गई थी। वापस आई तो घर का गेट खुलने की आवाज आई। बाहर उसका पति खड़ा था। उसने उन्हें गेट की कुंडी ठीक करवाने के लिए कहा तो आरोपी ने सिर पर घूसे से वार कर दिया।

मुंह पर नाखून से खरोंच मारकर उसे भी एचआईवी पॉजिटिव करने का प्रयास किया। आरोपी की बहन भी भाई का साथ दे रही थी। वह दिव्यांग होने का फायदा उठाकर शिकायत करती है। पीड़िता का कहना है कि उनके बीच छह साल से पति व पत्नी का रिश्ता नहीं है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनकी जांच की जा सकती है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति ने थाने में शिकायत दी है कि 29 मार्च को पत्नी, उसके जीजा, साले व अन्य लोगों ने मिलकर उसके मकान की दीवार तोड़ दी। पत्नी कहती है कि सारी प्रॉपर्टी उसके नाम करवा दो, नहीं तो ऐसी ही परेशान करती रहूंगी। घर की रजिस्ट्री भी चुराकर ले गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!