Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

Inter-caste Marriage Murder: अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्तार

3

पलामूः अंतरजातीय विवाह से नाराज एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना वर्ष 2024 की है. पुलिस ने मामले में तीसरे शूटर को बिहार के इलाके से गिरफ्तार किया है.

अप्रैल 2024 को की गई थी हत्या

दरअसल, 29 अप्रैल 2024 को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में खैनी कारोबारी संतोष प्रसाद गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संतोष प्रसाद गुप्ता के बेटे ने अंतरजातीय विवाह किया था. संतोष कुमार गुप्ता की बहू ने अपने ही भाई और परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी. घटना के बाद पुलिस ने उस दौरान आशुतोष कुमार सिंह और दोस्त रोशन कुमार को गिरफ्तार किया था. मुख्य शूटर रजनीश कुमार उर्फ छोटू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था.

बिहार के रोहतास से शूटर गिरफ्तार

पलामू के छतरपुर थाना की पुलिस ने पूरे मामले में बिहार के रोहतास के धर्मपुर थाना क्षेत्र के हंसनी में छापेमारी कर रजनीश कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि संतोष प्रसाद गुप्ता हत्याकांड अंतरजातीय विवाह के विरोध में अंजाम दिया गया था.पुलिस ने उस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रजनीश फरार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि अंतरजातीय विवाह से लड़की का भाई नाराज था. वह लगातार बदला लेने की सोच रहा था. घटना के दिन वह दूल्हे की हत्या करने गया था, लेकिन मौके पर उसके पिता मिले थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!