Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र पर शक में पत्नी का सिर काटा, फिर बोरे में भरकर घूमता रहा पति; कोरबा में खौफनाक मंजर

32

कोरबा. रजगामार थाना इलाके के गांव बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और इसे हाथ में लेकर गांव में घूमने लगा. पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और शराब के नशे में धुत होकर उसने इस घटना को बेहद वीभत्स और बेरहम तरीके से अंजाम दिया.

शराब के नशे में खुद बताई पूरी दास्तां

पत्नी का सिर काटने के बाद वह इसे बोर में भरकर थाने जाने वाला था. लेकिन गांव वालों ने उसे गांव में ही रोक लिया और बिठा कर रखा था. बुधवार आरोपी ने हत्या की और जब देर शाम पुलिस गांव में पहुंची तब आरोपी गांव के चौराहे पर ही बैठा हुआ था और पूरी कहानी बयां कर रहा था.

वो मुझे धोखा दे रही थी- आरोपी

आरोपी पति ने पत्नी का सिर बोरे से बाहर निकाला और पुलिस के सामने ही अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि “जिसका सिर मेरे हाथ में है, यह मेरी पत्नी थी और इसे मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, लेकिन इसने मेरे साथ गलत किया. इसलिए मैंने मार दिया.

पोल्ट्री फार्म में रखवाली करता था

पत्नी की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी पति की पहचान सालिक राम यादव (उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष) के रूप में हुई है. वो मूलतः दीपका के समीप गांव झाबर का निवासी है. आरोपी अपनी पत्नी चैत बाई और चार बच्चों के साथ कोरबा जिले के गांव बुंदेली में रह रहा था. जहां वह जीवन प्रकाश साहू के पोल्ट्री फार्म की रखवाली का काम करता था.

हत्या के बाद सिर को बोर में भरकर गांव पहुंचा

हैवानियत भरी इस घटना में आरोपी युवक ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया. इसके बाद कथित तौर पर कटा हुआ सिर एक प्लास्टिक के बोर में भरकर युवक गांव के बीच पहुंचा, यहां बोर से पत्नी का सिर बाहर निकाला फिर कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर गांव में घूमने लगा. जिससे उसे देखने वाले लोग दहशत में आ गए.

चरित्र संदेह के शक में मार डाला

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, पहले दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया. सालिक राम खुद ही कह कर रहा है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था. यह भी कर कह रहा है की पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था.

आरोपी ने वीभत्स तरीके से पत्नी की हत्या की है. जिसे हिरासत में लिया गया है. वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, पत्नी को भी उसके चरित्र पर संदेह था. जो इस वारदात का कारण है. आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है.- प्रतीक चतुर्वेदी, कोरबा सीएसपी

पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी पति सालिक राम ने भागने का प्रयास नहीं किया और पुलिस के गांव में पहुंचने तक वह गांव के चौराहे पर बैठा हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके पर मौजूद साक्ष्य भी एकत्र किया गया है. मृतका का धड़ और सिर की फॉरेंसिक टीम ने जांच की है.

4 साल से काम कर रहा था आरोपी

जहां वारदात हुई है, उस पोल्ट्री फार्म के मालिक जीवन प्रकाश साहू ने बताया कि सालिक राम को पिछले 4 साल से हमने काम पर रखा था. जो हमारे पोल्ट्री फार्म की रखवाली करता था. वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ था. बुधवार को हमें सूचना मिली कि उसने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है. इसके बाद हम सभी यहां पहुंचे हैं. हालांकि उसका स्वभाव ऐसा नहीं था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!