MLA Prabodh Minz Initiative: दिव्यांगों के लिए सहारा बनी स्वेच्छानुदान राशि, विधायक प्रबोध मिंज ने 1200 लोगों तक पहुँचाई मदद
सरगुजा : अक्सर विधायकों पर स्वेच्छानुदान राशि के दुरुपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं.लेकिन सरगुजा के लुंड्रा विधानसभा के विधायक प्रबोध मिंज ने एक नई पहल की शुरुआत की,जिसने दूसरे विधानसभा के विधायकों को भी रास्ता दिखाने का काम किया है. लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने नई पहल करते हुए दिव्यांगजनों को स्वेच्छानुदान की राशि बांट रहे हैं. अब तक करीब 12 से अधिक दिव्यांग बच्चों तक विधायक की मदद पहुंची है.
तीन बच्चों को उपलब्ध कराई गई राशि
आपको बता दें कि जरूरतमंद दिव्यांग जनों को एक बार में दस या पांच हजार रुपए की राशि दी जाती है. विधायक ने क्षेत्र के गरीब दिव्यांग जनों सहित स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की भी मदद की है. जिससे बच्चों को अध्ययन सामग्री और अन्य खर्चों में मदद मिल रही है. विधायक ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के दिव्यांग बच्चों को स्वेच्छामद से दस-दस हजार की राशि तीन बच्चों को उपलब्ध कराई.
स्वामी आत्मानंद के दिव्यांग बच्चों को मिली सहायता राशि
स्वामी आत्मानंद स्कूल सोहगा की प्राचार्य लीना थॉमस ने बताया कि विधायक स्वामी आत्मानंद विद्यालय में दिसंबर माह में लोकार्पण के लिए आए थे. उस समय हमने सर को बताया था कि हमारे विद्यालय में तीन शारीरिक रुप से कठिनाई में तीन छात्र भी पढ़ते हैं. तीनों छात्रों के लिए उस समय सर ने आश्वासन दिया था कि जितना हो सके इनकी आगे की पढ़ाई में मदद की जाएगी.आज सर ने इसी वादे को निभाया है.हमें खबर दी गई कि सर बच्चों की आर्थिक मदद करना चाहते है.इसलिए हम बच्चों को लेकर उनके पास आएं.
जिन बच्चों की मदद की गई है उनमें आशीष सिंह क्लास 10वीं में अध्ययनरत है और इस बार बोर्ड परीक्षा दिया है. वो आगे बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता है. उसकी पढ़ाई में ये राशि बहुत मददगार होगी. प्रज्ञान क्लास 5वीं में पढ़ता है, वो इस साल क्लास सिक्स में जाएगा. सोफिया क्लास टू में पढ़ती है और उसको थैलेसीमिया है. सोफिया को हर एक महीने में खून की आवश्यकता पड़ती है. तो यह उसके इलाज में और आगे के उसके ग्रोथ में यह पैसा उसके लिए काफी मददगार होगा- लीना थामस, प्राचार्य सेजस सोह्गा
इस बारे में विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि हम लोगों के क्षेत्र में सभी प्रकार के लोगों का मिलना जुलना होता है. सोहगा स्कूल में मैं जब गया था और मुझे बुलाया गया था तो उस समय तीन विकलांग बच्चों के बारे में जानकारी मिली.
एक बच्ची को एनीमिया है जिसका सोफिया नाम है. एक बच्चा जो है वो विकलांग है एक पैर नहीं है और एक बच्चे को पूरा हाथ जला हुआ है. वैसे तीनों दिव्यांग बच्चे लोग उस समय जानकारी में आए थे. तो माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करके उनके लिए, उनके पढ़ाई के लिए, उनके सहयोग के लिए उन्होंने स्वीकृति दिया था, तो आज उनको मदद के रूप में राशि दे रहे हैं- प्रबोध मिंज, विधायक
विधायक प्रबोध मिंज ने बताया कि अभी लखनपुर के भी 513 दिव्यांगों के लिए शासन से स्वीकृति मिली है. इन दिव्यांगों को भी राशि वितरित की जाएगी. बहुत ज्यादा धनराशि तो ये नही है, इससे कोई बहुत बड़ा उनका कुछ होगा नहीं. लेकिन फिर भी एक थोड़ी सी मदद के रूप में उनको कुछ मिल जाए इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी इस तरह से प्रयास करते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.