Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Dhamtari News: धमतरी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 7 ट्रैक्टरों को किया जब्त

19

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नगरी ब्लॉक के बेलर गांव स्थित सीतानदी में चल रहे अवैध रेत के कारोबार पर तहसीलदार की टीम ने दबिश दी, जहां से कुल 7 ट्रैक्टर जब्त किए.

भुरसीडोंगरी और सीतनदी में रेत खनन पर कार्रवाई

बेलरगांव के तहसील के भुरसीडोंगरी और बरबांधा क्षेत्र की सीतानदी में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं. सूचना मिलने पर तहसीलदार की टीम ने मंगलवार और बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध परिवहन करते ट्रैक्टरों को पकड़ लिया.

रेत खनन पर कार्रवाई

तहसीलदार अखिलेश देशलहरे ने बताया कि जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद भुरसीडोंगरी और बरबांधा क्षेत्र से कुल 7 ट्रैक्टर जब्त किया गया.

कार्रवाई के दौरान कुछ ट्रैक्टर रेत से भरे हुए मिले, जबकि कुछ ट्रैक्टरों में रेत भरने की तैयारी चल रही थी. टीम ने मौके पर ही सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर सिहावा थाने के सुपुर्द कर दिया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. तहसीलदार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया गया है.

रेत माफियाओं में हड़कंप

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!