Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Justice for 3-Month-Old: 3 माह की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी ताऊ को उम्रकैद, शरीर पर मिले बालों से हुई आरोपी की पहचान

24

मुरैना। तीन महीने की मासूम भतीजी से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दुष्कर्मी के बाल और खून के सेंपल से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद कोर्ट ने इस मामले में चार माह से भी कम समय में फैसला देते हुए दोषी को सजा सुनाई है।

जिला न्यायालय की मीडिया सेल प्रभारी रश्मि अग्रवाल ने बताया कि यह सनसनीखेज घटना 30 दिसंबर 2025 की है। मुरैना शहर की एक बस्ती में महिला अपने बेटे को खाना खिला रही थी और तीन महीने की बेटी पास ही सो रही थी। महिला की सास मकान की दूसरी मंजिल पर थी। इसी दौरान महिला के ताऊ का बेटा, जो रिश्ते में जेठ लगता था। वह तीन महीने की बेटी को खिलाने के बहाने मासूम भतीजी को ले गया।

घर के कमरे में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म कर डाला। बच्ची के बिलख-बिलखकर रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची, तो दुष्कर्मी ताऊ बच्ची को चुप कराने का प्रयास कर रहा था। लहूलुहान हालत में बच्ची को पलंग पर पटककर भाग गया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया।

बच्ची के शरीर पर मिले आरोपी के बाल

मामले में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लेाक अभियोजक इंद्रेश कुमार प्रधान ने बताया कि घटना स्थल पर मिले खून के सेंपल और बच्ची के शरीर पर मिले आरोपी के बाल को बतौर साक्ष्य में रखा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!