Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Jabalpur Crime: जबलपुर में सरेराह इंजीनियर पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर

26

 जबलपुर। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में सरेराह एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी गई। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपित की पहचान के प्रयास कर रही है।

घटना गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे उसे समय हुई जब रांझी निवासी क्लेरेंस (35) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। वे शिव शक्ति चौराहे के पास पहुंचे थे तभी मोटरसाइकिल से दो युवक पहुंचे। उन्होंने आते ही क्लेरेंस की ओर बंदूक तानी और दनादन फायर कर दिए। हमलावरों ने सीधे युवक के सिर और हाथ को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

गोलियों की आवाज सुनते ही सहम गए थे आसपास के लोग

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित तेजी से बाइक चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद में घटना होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!