Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल Gurdaspur Gas Leak: गुरदासपुर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एहतियातन खाली करवाया गया पूरा इलाका Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज ₹5000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी; दे... Gurdaspur News: गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद हाई अलर्ट, बाजारों में पुलिस क... Shambhu-Ambala Rail Track Blast: रेल ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों... Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जि... CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप

Pahalgam Attack Anniversary: “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”, पहलगाम हमले की पहली बरसी पर PM मोदी ने दी चेतावनी

9

पहलगाम हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती. पहलगाम हमले में निर्दोष लोग मारे गए थे. हमले में मारे लोग भुलाए नहीं जाएंगे. आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे नहीं झुकेगा. दुख, संकल्प की घड़ी में हम राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं.

आज ही के दिन एक साल पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने बैसरन घाटी में 26 टूरिस्टों को मौत के घाट उतार दिया था. 22 अप्रैल 2025 की तारीख एक ऐसी तारीख है, जिसे शायद भी देश कभी भूल पाएगा. बैसरन की खूबसूरत वादियां, उस दिन अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गई थीं. आतंकियों की गोलियां सिर्फ मौत बांट रही थीं.

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया

दिल दहला देने वाली इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. कई परिवार उजड़ गए. घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे. दिल दहला देने वाली इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. कई परिवार उजड़ गए. घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे.

पहली बरसी पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

आज एक साल बाद भी उस मंजर को याद कर रूह कांप जाती है. पहलगाम हमले की पहली बरसी पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट कर दिया गया है. पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इन इलाकों के आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले की साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके. पहलगाम हमले के कुछ दिन बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. भारत ने 6-7 मई को पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को टारगेट किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!