Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला; कर्मियों में खुशी

69

बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने अपने पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बड़े फैसले को पलट दिया है. सम्राट चौधरी की सरकार ने लंबे समय से हड़ताल पर डटे राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने निलंबित राजस्व कर्मचारियों को राहत देने का ऐलान किया है. बीते करीब ढाई महीने से निलंबन झेल रहे राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन अब रद्द किया जाएगा.

बता दें कि 14 अप्रैल तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार देख रहे पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इन हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था. बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए 224 राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था. ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.

इसके बाद नौ मार्च से सीओ और राजस्व अधिकारी भी हड़ताल पर चले गए. उनके खिलाफ भी 45 से ज्यादा निलंबन हुए. वहीं, अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी कर्मचारियों का निलंबन वापस ले लिया है और उन्हें जल्द से जल्द बहाल करने का आदेश दिया है. आदेश में कहा गया है कि 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच निलंबित किए गए कर्मियों की बहाली जल्द से जल्द शुरू की जाए.

CM ने विजय सिन्हा के फैसले को पलटा

बिहार में हुए हालिया सियासी बदलाव के बाद बतौर सम्राट चौधरी का यह पहला बड़ा फैसला है. पद संभालते ही उन्होंने राजस्व विभाग की जिम्मेदारी ली और पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के एक पुराने फैसले को पलट दिया. उन्होंने हड़ताल पर गए 224 राजस्व कर्मचारियों के निलंबन को रद्द कर दिया है. सरकार ने इन कर्मचारियों के प्रति नरम रुख अपनाते हुए उन्हें तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया है.

सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

दरअसल, बिहार में वर्तमान में जनगणना चल रही है. कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से इस महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ रही थी. पिछले ढाई महीनों से हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े कागजी काम पूरी तरह रुके हुए थे, जिससे आम जनता परेशान थी. सरकार चाहती है कि प्रशासनिक काम बिना किसी बाधा के दोबारा शुरू हों, इसलिए इन कर्मचारियों को राहत दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!