Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्... JBVNL Alert: गर्मी से सूख रही पावर सब-स्टेशन की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर बचाने के लिए बिजलीकर्मियों की ...

Road Accident: स्कूटी सवार बहू-ससुर के साथ दर्दनाक हादसा, मां की मौत से 2 मासूम बच्चियों के सिर से उठा साया; इलाके में शोक

3

तपा मंडी: तपा-ढिलवां रोड पर स्थित गैस एजेंसी के पास आज सुबह एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सिमरनजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह निवासी ढिलवां के रूप में हुई है, जो अपने ससुर गुरमेल सिंह के साथ स्कूटी पर सवार थी और दोनों सुविधा केंद्र से अपने गांव लौट रहे थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बैलेंस बिगड़ गया और सिमरनजीत कौर स्कूटी से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरमेल सिंह भी हादसे में घायल हो गया और उसे तुरंत मिनी सहारा क्लब एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटना का पता चलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरनाला के मोर्चरी रूम में भेज दिया गया। ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया, लेकिन लोगों के मुताबिक ट्रक को आगे रोक लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!