Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana to UP: लुधियाना में अवैध बसों का आतंक, यूपी की खटारा बसों में ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही सवारि... Amritsar: बहन के साथ डिनर पर गई लड़की के साथ खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ मंजर देख कांप उठेगी रूह Amritsar Police Alert: अमृतसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी... कलेजा चीर देने वाली वारदात: पिता का इलाज कराने जर्मनी से करनाल आया इकलौता बेटा, भयानक हादसे में हुई ... Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने ... Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने...

Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, भारी वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में पसरा मातम

3

कोरबा : कोरबा के नकटीखार बायपास पर मंगलवार को भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में बालको दंपती की मौके पर ही मौत हो गई.दंपती की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि जिनकी मृत्यु हुई है वो अपने रिश्तेदार के घर पर अंतिम संस्कार की क्रिया में शामिल होने के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में ही उनकी सड़क हादसे में जान चली गई.

गांव गोढ़ी जाते हुए रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिहानु राम रात्रे और छत्तन देवी रात्रे अपनी स्कूटी से गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बिहानु राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने संजीवनी एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया.लेकिन इलाज शुरु होने से पहले ही छत्तन देवी ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है.

माता-पिता निकल गए थे पहले

मृत दंपती के पुत्र हरीश रात्रे ने हादसे के बाद उनकी पहचान की है. हरीश ने बताया कि पूरा परिवार अंतिम क्रिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक साथ रवाना हुआ था.

हम सभी घर से निकले थे. माता-पिता पहले निकल गए थे. सूचना मिली कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है, मौके पर पहुंचकर मैंने ही उनकी पहचान की- हरीश रात्रे,मृतक का बेटा

जिले में जारी है हादसों का दौर
जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे है,जिसकी मुख्य वजह रफ्तार है. कोरबा जिले में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा हुआ है. खासतौर पर रिंग रोड आउटर इलाकों में भी अब हादसे से हो रहे हैं. हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ. सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई. सड़क हादसों को रोकने के लिए कागज पर तो प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर उनका असर नहीं दिख रहा है. जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!